फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, शव का हुआ अंतिम संस्कार

Thu, 04 Jul 2024 03:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
मौके पर जमा ग्रामीण
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मवई आलमपुर गांव में मंगलवार को विवाहिता संदिग्ध हालात में हुई मौत पर रहस्य कायम है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। मायके वाले पति के आने व पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद तहरीर देने की बात कह रहे हैं तो पुलिस भी प्रकरण की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


जायस थाने के मवई आलमपुर गांव निवासी आजाद मलयेशिया में नौकरी करता है। घर पर पत्नी आशा (35) अपने बेटे अर्पित (8) दो जुड़वा बच्चों अर्श (2) व बेटी आरुषि (2) के साथ रहती थी। मंगलवार को आशा की तबीयत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। मृतका की बहन ऊषा व भाई रामचंद्र ने ससुरालीजनों में हत्या करने की आंशका जाहिर करते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाया। बुधवार पोस्टमॉर्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। बेटा अर्पित व अंश व बेटी आरुषि मां की तलाश करते हुए मौसी व मामा से चिपट कर रो रहे है।
विज्ञापन

मृतक के भाई रामचंद्र ने बताया कि आजाद के आने व पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद तहरीर दी जाएगी। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अभी नहीं है। परिजनों ने कोई तहरीर भी नहीं दी है। रिपोर्ट में हत्या करने की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें