फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अस्पतालों में एंटी स्नेकवेनम की हो उपलब्धता

Sun, 23 Jul 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज(अमेठी)। प्रतापगढ़ में रविवार को हुई उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दैवी आपदा प्रबंधन जांच समिति की बैठक में जिले के अफसरों ने हिस्सा लिया। इसमें विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

सभापति उमेश द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में सर्पदंश से होने वाली मृत्यु के पश्चात मिलने वाले अहेतुक राशि के संबंध में जानकारी दी गई। कहा कि सभी सरकारी अस्पतालों में एंटी स्नेक वेनम की भरपूर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए जिससे पीड़ितों का समय से उपचार कर उनकी जान बचाई जा सके। डूबने से होने वाली मौतों को रोकने के लिए ऐसे स्थानों को चिह्नित करके वहां पर चेतावनी बोर्ड लगाने के भी सुझाव दिया। इसके अतिरिक्त पाॅवर कार्पोरेशन के अफसरों को ओवरबिलिंग, फॉल्ट ठीक करते समय संविदा कर्मचारी की मृत्यु के संबंध में समिति द्वारा जानकारी ली गई। बैठक में सीडीओ सान्या छाबड़ा, एसपी डॉ. इलामारन जी., एडीएम अर्पित गुप्ता, सीएमओ डा. अंशुमान सिंह, आपदा विशेषज्ञ प्रदीप कुमार समेत अन्य जिम्मेदार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें