फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चोरी के आरोपी को छोड़ने का ऑडियो वायरल

Sun, 09 Jun 2024 03:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। रामगंज इलाके के एक ग्रामीण ने एएसपी से शिकायत कर रामगंज चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पीड़ित द्वारा पकड़े गए चोरी के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के बजाय चौकी इंचार्ज ने दबाव बनाकर समझौता करा दिया। पीड़ित से अभद्रता की और फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी है। इसका एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। एएसपी ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

रामगंज थाना क्षेत्र के त्रिशुंडी गांव निवासी रणविजय सिंह ने शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंच एएसपी हरेंद्र प्रताप को शिकायती पत्र देकर चौकी इंचार्ज रामगंज पर गालीगलौज व अभद्रता कर फर्जी केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शुक्रवार रात कुछ लोग उनके घर चोरी के इरादे से घुसे थे। आहट पाकर परिजनों ने आरोपी पकड़ लिया। चौकी इंचार्ज रामगंज को सौंप दिया गया। आरोप है की चौकी इंचार्ज ने आरोपी से समझौता करने का दबाव बनाया। ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस ने मामले में समझौता करा दिया। हालांकि ऐसे वायरल ऑडियो का अमर उजाला पुष्टि नहीं करता। एएसपी हरेंद्र प्रताप ने बताया कि प्रकरण की जांच सीओ अमेठी को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें