फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सावधान! 282 सीसीटीवी कैमरों की निगहबानी में अमेठी की सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। सड़क दुर्घटना के बाद मौके से फरार होना या आपराधिक गतिविधि कर बच पाना अब मुश्किल होगा। अमेठी की सड़कें अब 282 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगी। पुलिस की मदद से व्यापारियों की ओर से यह कैमरे लगवाए गए हैं।
विज्ञापन

आपराधिक घटना घटित कर जिले में अपराधियों का बचकर निकलना अब संभव नहीं होगा। साथ ही सड़क हादसा कर वाहन समेत चालक के फरार होने का मामला हों या फिर लूट छिनैती जैसी घटनाओं को अंजाम देकर भाग रहे अपराधी। अब इनका कानून के शिकंजे से बचकर निकल पाना मुश्किल होगा। पुलिस इन्हें ढूंढ़ निकालेगी। क्योंकि अब जिले के सभी थानों के प्रमुख कस्बों की सड़कों पर सीसीटीवी कैमरों की निगहबानी है। कस्बों की सड़कों की तरफ नजर रखने के लिए 282 सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं। कमरौली कस्बे में सर्वाधिक 30 कैमरे लगे हैं तो फुरसतगंज में महज चार कैमरे ही लगे हैं।



किस थाना क्षेत्र में कितने कैमरे
सर्वाधिक 30 सीसीटीवी कैमरे कमरौली में, शिवरतनगंज 26, बाजार शुकुल 26, इन्हौंना 11, जामो 20, अमेठी 22, संग्रामपुर 11, पीपरपुर 21, रामगंज 18, मोहनगंज 23, मुसाफिरखाना 17, जायस 10, मुंशीगंज 11, गौरीगंज 10, फुरसतगंज चार और जगदीशपुर में 22 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं।
विज्ञापन



अपराध नियंत्रण में मिलेगी मदद
व्यापारियों, कंपनियों व दुकानदारों द्वारा कस्बों में सड़कों की तरफ 282 कैमरे लगाए गए हैं। हमारा प्रयास है कि और लोग भी कैमरे लगावाएं। सीसीटीवी कैमरों से हमें अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

डॉ. इलामारन जी., एसपी अमेठी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें