तिलोई(अमेठी)। मोहनगंज थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली विवाहिता के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म की कोशिश की। बाद में आरोपी के परिजनों ने विवाहिता के परिजनों की पिटाई कर दी। इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
मोहनगंज थाने के एक गांव की रहने वाली विवाहिता का आरोप है कि शुक्रवार की रात वह घर के सामने चारपाई पर बच्चों के साथ सो रही थी। रात में गांव के रहने वाला एक युवक पहुंचकर छेड़छाड़ करने लगा। नींद खुलने पर उसने विरोध किया तो आरोपी ने उससे साथ दुष्कर्म की कोशिश की। चीख-पुकार करने पर आरोपी भाग गया तो उसने मामले की शिकायत आरोपी के परिवार से की।
शनिवार को जानकारी होने पर उसका भाई घर आया। जानकारी करने लगा तो आरोपी के परिजनों ने उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छेद्दन सहित पांच के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। एसएचओ धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।