फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: राज्य तैराकी में अथर्व ने जीते चार स्वर्ण

Tue, 28 Jul 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित 40वीं सब-जूनियर एवं 55वीं जूनियर बालक-बालिका राज्य स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप में अमेठी के तैराक अथर्व सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

23 से 26 जुलाई तक आयोजित प्रतियोगिता में डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम, अमेठी के प्रशिक्षु अथर्व सिंह ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 800 मीटर, 400 मीटर, 200 मीटर और 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किए। इसके अलावा 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उपक्रीड़ाधिकारी अरविंद सिंह कुशवाहा ने बताया कि अर्थव सिंह की मेहनत और अनुशासन का परिणाम है कि उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह उपलब्धि जिले के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। जिला खेल कार्यालय के अधिकारियों और प्रशिक्षकों ने उम्मीद जताई कि अर्थव आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी अमेठी और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें