फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जीआईसी में बनेगा अटल टिंकरिंग लैब

Sat, 07 Sep 2024 02:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जीआईसी में निर्माणाधीन भवन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के राजकीय इंटर कॉलेज टीकरमाफी में अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना होली। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। लैब शुरू होने के बाद विज्ञान में रुचि रखने वाले स्कूली छात्रों को नई खोज करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


विज्ञान में रुचि रखने वाले छठी से 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। अमेठी तहसील के टीकरमाफी में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन के तहत अटल टिंकरिंग लैब स्थापित होगा। लैब की स्थापना का उद्देश्य विद्यार्थियों में इनोवेशन, क्रिएटिविटी व वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना है। नई चीज को सिखाने और 21वीं सदी के अनुरूप विद्यार्थियों को तैयार करना है। इसे स्थापित करने के बाद स्कूल के दो-दो शिक्षकों को लैब विशेषज्ञों के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा।

रोबोटिक्स तकनीक से रूबरू होंगे छात्र
लैब के माध्यम से विज्ञान और तकनीकी, इंजीनियरिंग व गणित, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व रोबोटिक्स के नए तकनीक के विषय में छात्रों को बताया जाएगा। विद्यार्थी सेंसिंग, रोबोटिक मेथड जैसी तमाम जानकारियां हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन



वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए उद्देश्य से राजकीय इंटर कॉलेज में अटल टिंकरिंग लैब तैयार किया जाएगा। पहले चरण में जीआईसी टीकरमाफी का चयन हुआ है। जल्द ही अन्य कॉलेजों का भी प्रस्ताव भेजा जाएगा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद लैब की स्थापना होगी।
विज्ञापन

डाॅ. राजेश कुमार द्विवेदी-डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें