फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जीजीआईसी गौरीगंज में आज होगी अटल आवासीय स्कूल प्रवेश परीक्षा

Sun, 25 Feb 2024 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अटल आवासीय स्कूल में प्रवेश के लिए रविवार को गौरीगंज के जीजीआईसी में परीक्षा होगी। शनिवार को इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।कक्षा छह के लिए 86 तो कक्षा नौ के 67 बच्चों ने आवेदन किया है। अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 6 व 9 में प्रवेश परीक्षा की रविवार को होगी। सहायक श्रमायुक्त गोविंद यादव ने बताया कि परीक्षा सुबह 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे चलेगी। गौरीगंज स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया। प्रवेश पत्र का वितरण हो चुका है।
विज्ञापन

कक्षा 6 में 86 और 9 में 67 उम्मीद पात्र पाए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा को लेकर केंद्र पर सिटिंग प्लान समेत अन्य तैयारियां पूरी हो गई है। मूलभूत सुविधाओं के बीच शुचिता पूर्ण ढ़ंग से परीक्षा संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें