भादर (अमेठी)। ब्लाॅक क्षेत्र के मिनी स्टेडियम घोरहा में आयोजित 30वीं बाबा भीष्मशाह क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार की डे नाइट मैच में सहायक एकेडमी, प्रयागराज ने जीत दर्ज की।बुधवार की रात्रि छठा मैच सहायक अकादमी प्रयागराज और अफदाल प्रयागराज टीम के बीच हुआ। सहायक अकादमी के कप्तान प्रभात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ओपनिंग में प्रभात व पार्थ ने 47 रन बनाए। इसके बाद 20 ओवर में 7 विकेट खोकर टीम ने 164 रन का लक्ष्य रखा।
जवाब में उतरी अफदाल प्रयागराज टीम से ओपनिंग में जितेंद्र और साहिन मैदान में आए। दोनों खिलाड़ियों ने 36 रन बनाए। टीम के सभी खिलाड़ी 163 रन बनाकर आउट हो गए। सहायक एकेडमी प्रयागराज ने कांटे की टक्कर में 3 विकेट से मैच जीत लिया।
बृहस्पतिवार को सातवां मैच हाजीपुर व संतकबीर नगर इलेवन के बीच खेला गया। हाजीपुर के कप्तान इशांत राज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 98 रन बनाए। जवाब में संतकबीर नगर के कप्तान जब्बू की टीम 95 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
हाजीपुर की टीम ने पांच विकेट से मैच जीत लिया। मैच में अंपायर की भूमिका शेखर सिंह व नवनीत सिंह ने निभाई। इस अवसर पर शिवेंद्र सिंह, उत्कर्ष सिंह, बिहारी, विपिन, आदित्य सिंह, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।