फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दैनिक जीवन और संस्कृति के लिए स्वच्छता अहम

Thu, 19 Sep 2024 05:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
स्वच्छता की शपथ लेते विद्यार्थी
विज्ञापन
अमेठी सिटी। स्वच्छ भारत अभियान की दसवीं वर्षगांठ उत्सव को लेकर नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय की ओर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलेगा। इसी क्रम में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन


नेहरू युवा केंद्र और सोसाइटी फॉर एनिमल हेल्थ एग्रीकल्चर साइंस एंड ह्यूमैनिटी की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान(एसएचएस) 2024 के तहत मुंशीगंज स्थित बाबा नरपति शिक्षण संस्थान इंटरमीडिएट कॉलेज की ओर से कार्यक्रम आयोजित हुआ। युवा केंद्र के लेखाधिकारी दिनेश मणि ओझा ने कहा कि दैनिक जीवन व संस्कृति के लिए स्वच्छता अहम है।
जिला युवा कार्यक्रम परामर्शदात्री समिति सदस्य इंजी. लालमणि कश्यप ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति विशेष ध्यान देने की बात कही। इस मौके पर बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य रजनीश झा, रामपाल, लवकुश, कृष्ण कुमार प्रजापति, मीनाक्षी झा, रेखा जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें