गौरीगंज(अमेठी)। जिला मुख्यालय गौरीगंज क्षेत्र के कौहार खुशहाल पाठक गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार पाठक के पुत्र आशीष पाठक भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी मेहनत व लगन के चलते उन्हें देश सेवा में यह अहम जिम्मेदारी मिली है।
तैनाती मिलने के बाद आशीष रविवार को पहली बार अमेठी पहुंचे। जहां लोगों ने उनका स्वागत किया। उनकी इस सफलता से परिवार व मित्रों में खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है। बधाई देने वालों में भाजपा नेता व पेट्रोलियम एसोसिएशन के सदस्य विजय किशोर त्रिपाठी, शिव कुमार उपाध्याय, बैजनाथ तिवारी, प्रशांत पांडेय, राजकुमार उपाध्याय, अंजनी कुमार आदि शामिल रहे।