फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भाषण में अश्हर, निबंध में बृजेश अव्वल

Sat, 10 Oct 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज टीकरमाफी में निबंध प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजकीय इंटर कॉलेज टीकरमाफी में शुक्रवार को भाषण और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी अभिव्यक्ति और लेखन क्षमता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


भाषण प्रतियोगिता में अश्हर अंसारी ने प्रथम, श्रेय कुमार ने द्वितीय और विशाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। निबंध प्रतियोगिता में बृजेश कुमार कश्यप प्रथम, खुशबू यादव द्वितीय और शालिनी मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यार्थियों के लेखन कौशल, विचारों की स्पष्टता और विषय को प्रस्तुत करने की क्षमता के आधार पर परिणाम घोषित किए गए।

प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति क्षमता, भाषा कौशल और रचनात्मक सोच विकसित होती है। भाषण से अपने विचार आत्मविश्वास के साथ रखने का अभ्यास मिलता है, वहीं निबंध लेखन से विषय को समझने और विचारों को क्रमबद्ध तरीके से प्रस्तुत करने की क्षमता बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें