फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: धूप निकली तो उमस ने बढ़ाई बेचैनी

Sat, 08 Aug 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 गौरीगंज के काजीपट्टी में धूप से बचाव के लिए छाता लगाकर जाते बच्चे। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। दो दिन की राहत के बाद शुक्रवार को जिले में उमस ने फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सुबह धूप निकलते ही वातावरण में नमी बढ़ गई और पूरे दिन चिपचिपी गर्मी से लोग परेशान रहे। बाजारों में खरीदार, जिला अस्पताल में मरीज-तीमारदार, सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी और सड़क पर सफर कर रहे लोग पसीने से तरबतर नजर आए। हवा नहीं चलने और बीच-बीच में बिजली की आवाजाही ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी।
विज्ञापन



सुबह आठ बजे के बाद धूप तेज होने के साथ उमस का असर बढ़ता गया। दोपहर तक बाजारों में खरीदारी के लिए निकले लोग छांव और पानी की तलाश करते रहे। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों और तीमारदारों को उमस के कारण दिक्कत हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में धान की रोपाई और खेतों में काम कर रहे किसानों को भी चिपचिपी गर्मी के बीच काम करना पड़ा। ई-रिक्शा और बाइक चालकों को भी दिनभर गर्मी का सामना करना पड़ा।


गौरीगंज के व्यापारी राजेश अग्रवाल ने बताया कि धूप से ज्यादा उमस परेशान कर रही है। शहर निवासी पूजा सिंह ने कहा कि खरीदारी के लिए निकले थे, लेकिन उमस के कारण जल्दी घर लौटना पड़ा। किसान रामअवध यादव ने बताया कि धान की फसल के लिए नमी लाभदायक है, लेकिन खेत में लगातार काम करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन



मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे में हल्के बादल छाए रहने के साथ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में मामूली गिरावट आएगी, हालांकि उमस से फिलहाल पूरी राहत मिलने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें