फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सबसे तेज दौड़े अरविंद व मोहिनी

Wed, 10 Dec 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 मॉडल इंटर कॉलेज उड़वा में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में कबड्डी खेलती छात्राएं। स्त्रोत : ​शिक
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पंडित दीनदयाल मॉडल इंटर कॉलेज उड़वा में मंगलवार को एक स्कूल एक खेल कार्यक्रम के अंतर्गत क्रीड़ा उत्सव हुआ। विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के उपरांत विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग के अरविंद शीर्ष स्थान पर पहुंचे। कैफ दूसरे तथा लवकुश तीसरे पायदान पर रहे। बालिका वर्ग में मोहिनी ने पहला स्थान प्राप्त किया। फिजा दूसरे स्थान तथा निशा तीसरे स्थान पर पहुंचीं। कबड्डी में बालक वर्ग की विजेता टीम का नेतृत्व शुभम ने किया, जबकि बालिका वर्ग में आराध्या की टीम ने शानदार प्रदर्शन प्रस्तुत किया।


बैडमिंटन में बालक वर्ग के शुभम और अशोक विजेता बने। बालिका वर्ग में अनामिका और महक ने उत्कृष्ट खेल दिखाकर प्रथम स्थान हासिल किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बालक वर्ग के मोहम्मद इसरार पहले, शिवम दूसरे तथा मोहम्मद कैफ तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मनीषा को पहला, साधना को दूसरा तथा मोहिनी को तीसरा स्थान मिला। प्रधानाचार्य ब्रजेंद्र सरोज ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में शिक्षक सुरेंद्र गौतम, शक्ति कुमार चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें