कार्यक्रम को संबोधित करते राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह।
तिलोई (अमेठी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर तिलोई के 200 बेड रेफरल अस्पताल में मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। शिविर में 150 दिव्यांगजनाें को सहायक उपकरण के लिए पंजीकरण करवाया गया। राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह की मौजूदगी में दिव्यांगजनों के लिये कृत्रिम थ्रीडी अंग बनाने वाली जापान की कंपनी की ओर से शिविर आयोजित हुआ। पंजीकृत दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग लगाए जाने के लिए संस्था की टीम ने माप ली। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों को थ्री डी कृत्रिम अंग लगाने की सुविधा देने की पहल हुई है। कहा कि 15 नवंबर तक कृत्रिम अंग लगा दिए जाएंगे।
इस मौके पर स्वशासी मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. रीना शर्मा, ब्लाॅक प्रमुख तिलोई के प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना, अंकित पासी, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह, एसडीएम अमित सिंह, सीओ अजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।