फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ठंड के चलते गठिया व सर्वाइकल के बढ़े मरीज

Thu, 02 Jan 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जिला अस्पताल ​स्थित ओपीडी कक्ष में लगी मरीजों की भीड़।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में ठिठुरन ठंड बढ़ गई है। इसके चलते जिला अस्पताल के अस्थि रोग विभाग में ज्यादातर गठिया, सर्वाइकल और कमर दर्द की समस्या से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें महिलाओं और बुजुर्गों की संख्या अधिक है। अस्पताल के ऑर्थो विभाग में इलाज के लिए पहुंच रहे मरीजों में 50 प्रतिशत से अधिक की संख्या इनकी है। मंगलवार को ओपीडी में इलाज के लिए 230 से अधिक मरीज पहुंचे। इनमें 100 से 105 मरीज गठिया व जोड़ों में दर्द से पीड़ित थे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ऑर्थो सर्जन डॉ. हनुमान प्रसाद बताते हैं कि गठिया के चलते ठंड में जोड़ों में सूजन आने से मरीज को असहनीय दर्द होता है। गठिया के कारण जोड़ों में मौजूद कार्टिलेज धीरे-धीरे कम होने लगती है। इस वजह से हड्डियां आपस में एक-दूसरे से घिसने या रगड़ने से मरीजों को परेशानी होती है। बताया कि इस समय युवाओं में भी यह समस्या देखने का मिल रही है। ठंड में नसों के सिकुड़ने से सर्वाइकल के मरीजों की भी दिक्कतें बढ़ रही हैं। ऐसे में इस रोग से पीड़ित मरीजों को ठंड से बचने की जरूरत है।

नियमित योग करें
इस समस्या से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें। नियमित योग व व्यायाम बहुत आवश्यक है। तरल पदार्थ का सेवन करें। संतुलित और पोषणयुक्त भोजन व गुनगुने पानी का सेवन करें। जूते-चप्पल पहन कर रहें। दर्द होने पर गुनगुने पानी से सिकाई करने के साथ दर्द बढ़ने पर चिकित्सक से सलाह लेकर ही दवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें