फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अज्ञात व्यक्ति पर दर्ज कराया आगजनी का केस

Sun, 23 Jun 2024 03:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज थानाक्षेत्र के ओमनगर मजरे लोधवरिया गांव में जल ही जीवन परियोजना में काम करने वाली संस्था के गोदाम में शुक्रवार की देरशाम अचानक आग लग गई। भारी संख्या में प्लास्टिक की पाइप आग की चपेट में आकर जल गई।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड टीम की तीन घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया गया। देर रात सूचना पर एसडीएम तिलोई अमित सिंह, तहसीलदार अभिषेक यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर नुकसान का आंकलन किया था। शनिवार को पुलिस ने जिले के ग्रामीण जल जीवन मिशन परियोजना प्रबंधक अविनाश यादव की तहरीर पर अग्निकांड मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है। परियोजना प्रबंधक ने बताया कि गोदाम में आग लगने से प्लास्टिक पाइप, डीआई, एल्बो बड़ी मात्रा में जलकर राख हो गए हैं। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें