फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: विधायक आवास प्रकरण में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक

Sun, 31 May 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सपा विधायक महाराजी प्रजापति के आवास परिसर में घुसकर हंगामा, अपशब्द कहने और परिजनों पर हमला करने के आरोपों से जुड़े मामले में पांच आरोपियों को जिला जज कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। जिला जज सुल्तानपुर सुनील कुमार की अदालत ने अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन




सपा नेता जय सिंह प्रताप यादव, नरसिंह यादव, बृजेश यादव, सौरभ यादव और शुभम यादव की ओर से शनिवार को अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की गई। अदालत ने अभियोजन पक्ष से प्रपत्र तलब करते हुए नियमित सुनवाई के लिए पांच जून की तिथि तय की है।


मामला अमेठी स्थित विधायक महाराजी प्रजापति के आवास का है। अनुराग प्रजापति की तहरीर पर कई नामजद और अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोप है कि आरोपियों ने आवास पर पहुंचकर हंगामा किया, अपशब्द कहे, विरोध करने पर परिजनों की पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर चुकी है। वहीं अब शेष आरोपियों ने गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए जिला जज कोर्ट की शरण ली, जहां से उन्हें अंतरिम राहत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें