फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी पर लगा सीएम आरोग्य स्वास्थ्य मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। प्रदेश सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए रविवार को सभी पीएचसी पर आरोग्य मेला आयोजित हुआ। मेले में चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, जांच व दवा वितरित करते हुए गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों की काउंसिलिंग करते हुए लोगों से नशा नहीं करने की अपील की। मेले के दौरान प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड वितरण के साथ विभाग की योजनाएं बताई गईं।
विज्ञापन

जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटगवां, सैठा, जेठूमवई, हरदो, नंदमहर, दखिनवारा, अड़ारू, गोसईंगंज, विश्ेाषरगंज, भेटुआ, शिवगंज, मड़ेरिका, अमेयमाफी, रामगंज, चंडेरिया, कस्थुनी, नेवादा, थौरी, रानीगंज, सरेसर, सत्थिन, महोना, अलाईपुर, शाहमऊ, ओदारी, जायस, राजा फत्तेपुर, इन्हौना, फूला, साटन का पुरवा पीएचसी पर लगा।
मेले में सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे की ओर नामित चिकित्सकों ने गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को चिह्नित करते हुए उनकी स्क्रीनिंग एवं यथोचित स्तर पर संदर्भन एवं फालोअप के साथ चिकित्सीय परामर्श, टीकाकरण, जांच व दवा देने के साथ गर्भावस्था व प्रसव कालीन सावधानी तथा तंबाकू सेवन रोकने के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान स्टॉलों के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना के पात्रों का गोल्डन कार्ड बनाया गया और उसे वितरण भी किया गया।
विज्ञापन

यह चिकित्सक रहे मौजूद
स्वास्थ्य मेले में पीएचसी भटगवां में डॉ. नीरज, सैठा में डॉ. अनूप आर्या, शाहगढ़ में डॉ. एलके साहू, मड़ेरिका में डॉ. अमन वर्मा, शिवगंज में डॉ. अवनीश चंद्रा, अमेयमाफी में डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, भेटुआ में डॉ. गरिमा सिंह, महोना में डॉ. सुशील कुमार, सत्थिन में डॉ. संजय शुक्ल, थौरी में डॉ. प्रदीप तिवारी, रानीगंज में डॉ. प्रज्ञा बाजपेई व सरेसर में डॉ. मनु विसेन समेत सभी अस्पतालों में नामित चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें