फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल मंत्री का सैलून निकालने में 30 मिनट खड़ी रही अर्चना एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। लखनऊ वाराणसी रेलखंड से होकर रेल मंत्री के सैलून को निकालने के लिए शहर स्थित रेलवे स्टेशन पर अर्चना एक्सप्रेस को करीब आधे घंटे तक रोककर रखा गया। इस दौरान यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव शनिवार को अपने विशेष सैलून से वाराणसी से रायबरेली स्थित रेल कोच फैक्टरी जा रहे थे। उनके विशेष सैलून को रनथ्रू निकाला जाना था। शहर स्थित स्थानीय रेलवे स्टेशन पर वाराणसी से चलकर जम्मूतवी जा रही अर्चना एक्सप्रेस करीब 2:19 बजे पहुंची। जिसे वहीं रोक दिया गया। रेल मंत्री का विशेष सैलून गुजरने के बाद अर्चना एक्सप्रेस करीब दो बजकर 55 मिनट पर अमेठी रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। इस दौरान अर्चना एक्सप्रेस के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
वहीं, रेल मंत्री के दौरे एवं किसी भी स्टेशन का निरीक्षण करने की संभावना के चलते अमेठी रेलवे स्टेशन, मिश्रौली, ताला, गौरीगंज, जायस रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्टेशनों पर अफरातफरी का माहौल रहा। रेलवे स्टेशन पर जहां सफाई के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त दिखीं वहीं रेलवे पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखी। अधिकारी व कर्मचारी अपने ड्रेस कोड में रेलवे स्टेशन पर डटे रहे। रेल मंत्री का विशेष सैलून स्टेशन से गुजरने के बाद संबंधित स्टेशनों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें