फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चार घंटे लेट पहुंची अर्चना एक्सप्रेस

Tue, 02 Jul 2024 03:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गर्मी में ट्रेनों का परिचालन समय से नहीं हो पा रहा है। ट्रेनों के विलंब से संचालित होने से यात्रियों को प्रतीक्षा करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जम्मूतवी से राजेंद्रनगर के बीच चलने वाली अर्चना एक्सप्रेस सोमवार को चार घंटा विलंब से अमेठी पहुंची। इस ट्रेन के यात्रियों को प्लेटफार्म प्रतीक्षा करनी पड़ी। इसी दौरान वाराणसी से देहरादून जाने वाली जनता एक्सप्रेस भी दो घंटा विलंब से गौरीगंज पहुंची।

पुरी-दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से दो घंटा देरी से पहुंची। इस ट्रेन से दिल्ली की यात्रा करने वाली रामफल, सजीवन कुमार व रामेंद्र ने बताया कि प्लेटफार्म संख्या दो पर फुटओवर ब्रिज के नीचे प्रतीक्षा कर रहे हैं। न बैठने का प्रबंध है और न ही पानी का। ट्रेन के विलंब से संचालित होने से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


इसी तरह पंजाब मेल भी एक घंटा विलंब से पहुंची। इससे रोज यात्रा करने वाले सरकारी कर्मियों को घर पहुंचने में विलंब हुआ। इसके अतिरिक्त भोपाल-प्रतापगढ़, लोकमान्य तिलक-प्रतापगढ उद्योग नगरी भी दो घंटा विलंब से पहुंची। अन्य ट्रेनें भी 30 से 50 मिनट विलंब से गौरीगंज पहुंचीं।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने अप काशी विश्वनाथ समेत अन्य ट्रेनों के सोमवार को विलंब से संचालित होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें