फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अर्चना एक्सप्रेस 11 तो बेगमपुर एक्सप्रेस 12 घंटे लेट

Tue, 07 May 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में किसान आंदोलन से प्रभावित हो रहा परिचालन, गर्मी में यात्रियों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमेठी सिटी। पंजाब में किसान आंदोलन के चलते जिले से गुजरने वाली तीन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। सोमवार को अर्चना एक्सप्रेस 11 तो बेगमपुर एक्सप्रेस 12 घंटा लेट पहुंची। हिमगिरि एक्सप्रेस भी 10 घंटा विलंब से संचालित हुई। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर संचालित जम्मूतबी-राजेंद्रनगर अर्चना एक्सप्रेस सोमवार को अपने निर्धारित समय से 11 घंटा विलंब संचालित हुई। ट्रेन से यात्रा करने के लिए लोग दोपहर में अमेठी स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पहुंचने पर पता चला कि अर्चना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय दोपहर के 12:23 के बजाए 12 घंटा विलंब से संचालित हो रही है। ट्रेन के रात में 12 बजे तक पहुंचने की संभावना जताई गई। ऐसे में यात्रियों को गर्मी में प्लेटफार्म पर ट्रेन की प्रतीक्षा करनी पड़ी। इसके अतिरिक्त निहालगढ़ स्टेशन पर जम्मूतवी से वाराणसी तक संचालित बेगमपुरा एक्सप्रेस भी 12 घंटे विलंब से संचालित हुई। खबर लिखे जाने तक ट्रेन निहालगढ़ स्टेशन नहीं पहुंची। इस ट्रेन के यात्री सड़क मार्ग से गंतव्य के लिए रवाना हुए। इसी तरह जम्मूतवी से हावड़ा के बीच संचालित हिमगिर एक्सप्रेस भी निहालगढ़ स्टेशन पर अपने निर्धारित समय शाम के 4:46 बजे से 10 घंटा विलंब से संचालित होने की सूचना प्रसारित होती रही। ट्रेन के यात्री प्लेटफार्म पर प्रतीक्षा करते रहे। स्टेशन अधीक्षक लखनलाल मीना ने बताया कि पंजाब आंदोलन के कारण ट्रेनों का परिचालन विलंब से हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें