फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: स्क्रूटनी के लिए 17 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन

Sat, 25 Apr 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन



जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि अभ्यर्थियों को परिषद की वेबसाइट के माध्यम से ही आवेदन करना होगा। प्रति प्रश्नपत्र 500 रुपये शुल्क निर्धारित है। लिखित और प्रयोगात्मक प्रश्नपत्रों के लिए अलग-अलग शुल्क जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के बाद अभ्यर्थियों को चालान के माध्यम से शुल्क राजकीय कोषागार में जमा करना अनिवार्य है। इसके बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर शुल्क जमा करने के मूल चालान के साथ उसका सत्यापन कराना होगा।


सत्यापन के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में रजिस्टर्ड डाक से 17 मई तक भेजना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहस कि केवल ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि समय सीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें