अमेठी सिटी। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए यूपीएससी, यूपीपीएससी, नीट, जेईई सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन सात मई तक किए जा सकते हैं। कक्षाएं एक जुलाई से शुरू होंगी।
आवेदन अभ्युदय पोर्टल Abhyuday.One अथवा जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय या संबंधित विकासखंड से किए जा सकते हैं। नीट, जेईई के लिए 11-12वीं के विज्ञान वर्ग के छात्र, यूपीएससी/यूपीपीएससी के लिए स्नातक व अंतिम वर्ष के छात्र पात्र हैं। जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9452535372, 8528688054, 9306431126 पर संपर्क करें। (संवाद)