फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: लोन के लिए एप पर किया आवेदन, कट गए 2.21 लाख

Mon, 08 Apr 2024 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लगातार जागरूकता अभियान के बावजूद लोग सतर्क नहीं हो रहे है। साइबर अपराधी नई-नई विधि से लोगों को शिकार बना रहे है। मुंशीगंज के एचएएल कोरवा के रहने वाले एक व्यक्ति भी साइबर ठगी का शिकार हो गया। फोन पर लोन की बात कहकर ऑनलाइन एप पर आवेदन करवाते हुए बैंक खाते से 2.21 लाख कट गए। ठगी की पुष्टि के बाद पीड़ित ने शिकायत पुलिस से करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मुंशीगंज थाने के एचएएन टाउनशिप के रहने वाले मोहम्मद सुहैल अहमद को लोन दिलाने के बहाने साइबर ठगों ने अपना निशाना बनाया। फोन कर लोन की आवश्यकता पूछी। इसके बाद कॉल करने वाले ने एक एप का नाम बताया, कहा कि फोन में डाउनलोड कर आवेदन कर लें।

आवेदन के बाद लोन मंजूर हो जाएगा और बैंक खातें में लोन राशि पहुंच जाएगी। साइबर ठगो की बात पर विश्वास कर सुहैल ने फोन पर लोन एप पर आवेदन किया। उसके खाते से 2,21,900 रुपये ऑनलाइन के माध्यम से कट गए। बैंक खाते से पैसा कटने का मैसेज आया तो सुहैल के होश उड़ गए। उसने तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं हुई और पैसा नहीं वापस आया तो परेशान सुहैल ने मुंशीगंज थाने पहुंचे अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज करवाया। एसएचओ एसएन सिंह केस दर्ज करने की बात स्वीकार करते हुए मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें