फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दौड़ में अनुकर्ष व गुड़िया ने मारी बाजी

Sat, 17 Oct 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
राजाफत्तेपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय फूला में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ लगाती छात्र
विज्ञापन
राजाफत्तेपुर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय फूला परिसर में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें फूला न्याय पंचायत के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने दौड़, खो-खो और लंबी कूद में अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता की 400 मीटर दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय फूला के अनुकर्ष सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय हसनपुर की छात्रा गुड़िया विजेता रहीं। जूनियर स्तर की 100 मीटर बालिका दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय फूला की चांदनी प्रथम और कंपोजिट विद्यालय कोची की शहरीन द्वितीय स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को उपहार देकर उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर सिंहपुर के ब्लॉक अध्यक्ष रविकांत श्रीवास्तव, आशीष कुमार मौर्य, घनश्याम आनंद, संतोष कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, अशोक कुमार और विजय कुमार सहित शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें