फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: धरी रह गई होशियारी, एंटी करप्शन टीम ने सिपाही को घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया; एसपी ने किया निलंबित

Sat, 30 May 2026 04:58 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में एक सिपाही की सारी होशियारी उस समय धरी रह गई, जब एंटी करप्शन टीम ने उसे घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया। एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है। इसने समझौते के नाम पर रकम मांगी थी। आगे पढ़ें पूरी खबर... 
विज्ञापन
UP Police Constable (demo) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में जायस कोतवाली में तैनात सिपाही चंदन कनौजिया को एंटी करप्शन टीम ने शनिवार को 09 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस अधीक्षक सरवण टी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


बताया गया कि एक प्रार्थना पत्र के निस्तारण और समझौता कराने के नाम पर सिपाही ने शिकायतकर्ता से रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एंटी करप्शन ब्यूरो को दी। सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाकर सिपाही को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम उसे अपने साथ ले गई। 

विभागीय जांच भी कराई जाएगी

मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भ्रष्टाचार के मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की विभागीय जांच भी कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें