फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: एंटी करप्शन टीम ने नलकूप विभाग के क्लर्क को घूस लेते रंगे हाथ दबोचा, रिटायर्ड कर्मी से मांगे थे रुपये

Thu, 19 Feb 2026 02:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में एंटी करप्शन टीम ने नलकूप विभाग के क्लर्क को घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया। इसने रिटायर्ड कर्मी से भुगतान के बदले रुपये मांगे थे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में एंटी करप्शन टीम ने बृहस्पतिवार को नलकूप विभाग के लिपिक को घूस लेते रंगे हाथ धर लिया। टीम आरोपी को मुंशीगंज थाने ले गई। उससे पूछताछ की जा रही है। इसने पैसे का भुगतान करने के बदले 15 हजार रुपये की मांग की थी। 

विज्ञापन


बताया गया कि पीपरपुर गांव निवासी बृजेश सिंह 21 जनवरी 2026 को चालक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवा अवधि से जुड़े देयकों के भुगतान के लिए वह विभागीय कार्यालय पहुंचे। लिपिक एहसान अहमद ने भुगतान प्रक्रिया आगे बढ़ाने के बदले 15 हजार रुपये की मांग की। 

पीड़ित ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। शिकायत का सत्यापन होने के बाद टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। तय समय पर कार्यालय में रकम लेते समय टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान घूस की रकम बरामद हुई। कार्रवाई से कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन


टीम आरोपी को साथ लेकर मुंशीगंज थाने पहुंची। वहां आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। एंटी करप्शन अधिकारियों ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच जारी है। शिकायतकर्ता के बयान दर्ज करके साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। जांच पूरी होने पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें