फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पंजा कुश्ती में अंशिका दीक्षा व रीना अव्वल

Mon, 07 Sep 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय शाहगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। स्रोत
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय शाहगढ़ में रविवार को हुई पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में छात्राओं ने जमकर दमखम दिखाया। अलग-अलग कक्षाओं के वर्ग में हुए मुकाबलों में अंशिका मौर्य, दीक्षा और रीना ने बाजी मारी। छात्राओं के साथ शिक्षिकाओं और रसोइयों के बीच भी मुकाबले कराए गए। इसमें रूमा गौतम और मुख्य रसोइया रामकला विजेता रहीं।
विज्ञापन



कक्षा आठ के वर्ग में स्नेहा, खुशबू, काजल, साक्षी, आरती, सेजल और अंशिका मौर्य ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बाद अंशिका मौर्य ने प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा सात में कोमल, दीक्षा, सोनू, प्रिया और आयुषी के बीच मुकाबला हुआ। इसमें दीक्षा विजेता रहीं। कक्षा छह की पंजा कुश्ती में श्वेता, महक, पलक, वैष्णवी, रीना, रिंकी, पलक और नंदिनी ने प्रतिभाग किया। इसमें रीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
छात्राओं के बाद वार्डन सह शिक्षिका और पूर्णकालिक शिक्षकों के बीच भी मुकाबला कराया गया। इसमें रूमा गौतम विजेता रहीं। विद्यालय की मुख्य रसोइया और सहायक रसोइया के बीच हुए मुकाबले में मुख्य रसोइया रामकला ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं और स्टाफ में उत्साह देखने को मिला। छात्राओं ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन



जिला समन्वयक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसी गतिविधियों का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेल भावना विकसित करना है। पढ़ाई के साथ खेलकूद में भागीदारी से छात्राओं के सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें