फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निबंध में अंजू, भाषण में इशिता अव्वल

Thu, 30 Jul 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 राजकीय हाईस्कूल हरिहरपुर में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। स्रोत: विद्यालय
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल हरिहरपुर में बुधवार को सामान्य ज्ञान, भाषण, निबंध और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। समापन पर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में वर्षा ने प्रथम, इशिता चौरसिया ने द्वितीय व दुर्गा और अंजलि ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में इशिता चौरसिया प्रथम, दिव्यांशु द्वितीय और विवेक तृतीय रहे। निबंध प्रतियोगिता में अंजू ने प्रथम, प्रिया ने द्वितीय व दिव्यांशु और प्रियांशु ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।



रंगोली प्रतियोगिता में वर्षा की टीम प्रथम और दुर्गा की टीम द्वितीय रही। प्रधानाचार्य राम कुमार यादव ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास का विकास करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें