जीजीआईसी जगदीशपुर में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। स्त्रोत : शिक्षा वि
अमेठी सिटी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जगदीशपुर में बृहस्पतिवार को विभिन्न इनडोर प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। छात्राओं ने कैरम बोर्ड, लूडो, शतरंज और हुलाहूप प्रतियोगिता में भाग लिया।
कैरम बोर्ड सीनियर वर्ग में अंजलना सिद्दीकी और महक बानो ने प्रथम, खुशी गुप्ता और जन्नत ने द्वितीय, बेबी और रोशनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में रुमान फातिमा प्रथम, रिया चौधरी द्वितीय और रोहिणी तृतीय स्थान पर रहीं। लूडो प्रतियोगिता सीनियर वर्ग से इल्मा बानो प्रथम, नाजिश खान द्वितीय और महक बानो तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में रागिनी ने पहला, नैंशी ने दूसरा और शिफा ने तीसरा स्थान पाया।
शतरंज में समूह-एक से अंकिता विश्वास प्रथम और भारती द्वितीय स्थान पर रहीं। समूह-दो से रोशनी प्रथम और रेखा द्वितीय स्थान पर रहीं। समूह-तीन में उर्ज फातिमा प्रथम और दामिनी द्वितीय स्थान पर रहीं। हुलाहूप प्रतियोगिता में आस्था प्रथम, सगुन द्वितीय और काजल तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का संचालन खेल प्रभारी प्रतिभा सिंह ने किया। प्रधानाचार्य ज्योति वर्मा ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। इस अवसर पर शिक्षिकाएं कुसुम, विभारानी पांडेय, सविता, प्रतिभा और पूजा पांडेय उपस्थित रहीं।