फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सार्वजनिक स्थानों पर जानवरों की कुर्बानी न दी जाए

Wed, 12 Jun 2024 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ईद उल अज़हा को लेकर जिले के थानों पर धर्मगुरुओं और संभ्रांत लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील करते हुए अफवाह फैलाने की कोशिश करने में कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


ईद उल अज़हा पर्व को शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग सक्रिय हो गया है। मंगलवार को मुसाफिरखाना में इंस्पेक्टर विवेक सिंह व भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने में एसओ दयाशंकर मिश्र की मौजूदगी में सीओ अतुल कुमार सिंह ने संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओं, एस-10, डिजिटल वॉलेंटियर्स व ग्राम प्रहरी के साथ बैठक की। पीपरपुर में एसएचओ रामराज कुशवाहा तथा संग्रामपुर में एसएचओ ईशनारायण मिश्र ने भी संभ्रात लोगों व धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। बैठक में सभी से मिलजुल कर बकरीद का पर्व मनाने की अपील की।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर जानवरों की कुर्बानी न दी जाए। त्योहार में छोटे बच्चों से गोश्त न बंटवाया जाए। खून को नालियों में नहीं बहाने की बात कही। कहा कि माहौल को बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। कुर्बानी का कोई भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न करें। संग्रामपुर में आयोजित बैठक में कालिकन धाम के पुजारी श्रीमहाराज समेत समुदायों के वरिष्ठ जन एवं ग्राम प्रधान व अन्य जन प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें