फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मुठभेड़ में पशु चोर को लगी गोली, एक सिपाही भी घायल

Fri, 05 Jan 2024 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बोलेरो सवार पशु चोरों ने वाहन चेकिंग के दौरान बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसमें एक सिपाही घायल हो गया, जबकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक पशु चोर को गोली लगी। दो लोगों को मौके से पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने पकड़े गए पशु चोरों के पास तमंचा, बोलेरो व नकदी बरामद करने का दावा किया है। घायल सिपाही व पशु चोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार शाम को तीनों को जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए पशु चोरों पर कई मुकदमें दर्ज हैं।
मुंशीगंज एसएचओ अखंड देव मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार देररात करीब तीन बजे सरायखेमा के पास पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी। तभी एक बोलेरो को रुकने का इशारा किया गया तो वह भागने लगा। भादर मार्ग पर वाहन को भागते देख सूचना एसओ पीपरपुर संदीप राय को दी गई। पीपरपुर पुलिस ने टिकरी चौराहे के पास घेराबंदी की। तब बोलेरो सवारों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें सिपाही मनीष कुमार पाल के हाथ में गोली लग गई। सिपाही को घायल देखकर पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें एक गोली एक आरोपी को लग गई।
विज्ञापन

टीम ने वाहन में मौजूद दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तत्काल घायल सिपाही मनीष व आरोपी को अस्पताल ले गई। पकड़े गए घायल आरोपी की पहचान अमेठी थाने के बनकटवा ज्ञानचन्द निवासी कन्हैयालाल यादव के रूप में हुई। दो अन्य ने अपना नाम गौरीगंज थाने के टिकरिया गांव निवासी दीपक गुप्ता व सुल्तानपुर जिले के बंधुआकला थाने के मनियारपुर निवासी मकसूद बताया। तलाशी में आरोपियों के पास से दो तमंचा, कारतूस, खोखा, 33,500 रुपये और बोलेरो गाड़ी पुलिस ने बरामद कर किया है।

गैंग बनाकर करते हैं पशु चोरी
पुलिस ने दावा किया है कि पकड़े गए लोगों का एक गैंग है। यह दिन में गांव-गांव घूमकर भैंस/जानवरों को देखते हैं। रात में पशुओं को चोरी कर बेच देते हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने 28 अक्तूबर 2023 को गढ़ामाफी से दो भैंस चोरी, चार दिसंबर 2023 को गौरी का पुरवा लोहंगपुर, डालव का पुरवा से दो भैंस चोरी करने की बात स्वीकार की है। बृहस्पतिवार की रात भी वह भैंस चोरी की वारदात को अंजाम देने जा रहे थे।


आरोपियों का है आपराधिक इतिहास
- एएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि घायल आरोपी कन्हैयालाल यादव व सिपाही मनीष की हालात सामान्य है। पशु चोरी के आरोपी कन्हैयालाल यादव पर गैंगस्टर, गुंडा एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे विभिन्न थानों पर दर्ज हैं। मकसूद के विरुद्ध अमेठी व सुल्तानपुर जिले में कुल 20 मुकदमे हैं। दीपक गुप्ता पर दो मुकदमे दर्ज हैं।


150 गो तस्करों पर हो रही निगरानी
- एसपी डॉ. इलामारन जी का कहना है कि गो तस्करी के मामले में पिछले पांच साल की अवधि के करीब 150 गो तस्करों की निगरानी की जा रही है। एक-एक अपराधी पर नजर रखने के लिए एक-एक सिपाही को लगाया गया है। हर 15 दिन पर अभियान चलाकर इनकी स्थिति परखी जाती है। एसओजी भी नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें