मोहनगंज थाने में पकड़े गए पशु तस्करी के आरोपी।
- फोटो : मोहनगंज थाने में पकड़े गए पशु तस्करी के आरोपी।
अमेठी। मोहनगंज के भावापुर गांव में मंगलवार देर रात पुलिस ने घेराबंदी करके चार पशु तस्करों को दबोच लिया। उनके पास एक गोवंश मिला, जिसे दूर ले जाकर हत्या करने की तैयारी चल रही थी।
इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि भावापुर मजरे अहुरी निवासी इबरार (40), इस्तियाक (30), इमरान (19) और सिरताज उर्फ गुड्डू (45) को पकड़ा गया है। इन चारों ने गोवंश का हाथ और मुंह रस्सी से बांध रखा था। चारों बदमाश गोवंश को दूसरी जगह ले जाकर उसकी हत्या करने जा रहे थे। इनके पास से लकड़ी का ठीहा, दो चापड़, चार चाकू, रस्सी, तीन बोरी और 50 पन्नी बरामद की गई हैं। गोवंश को सुरक्षित कब्जे में लिया गया। चारों के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कोर्ट भेजा, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इन चारों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।