फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पशु तस्करी की कोशिश नाकाम, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
मोहनगंज थाने में पकड़े गए पशु तस्करी के आरोपी। - फोटो : मोहनगंज थाने में पकड़े गए पशु तस्करी के आरोपी।
विज्ञापन
अमेठी। मोहनगंज के भावापुर गांव में मंगलवार देर रात पुलिस ने घेराबंदी करके चार पशु तस्करों को दबोच लिया। उनके पास एक गोवंश मिला, जिसे दूर ले जाकर हत्या करने की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि भावापुर मजरे अहुरी निवासी इबरार (40), इस्तियाक (30), इमरान (19) और सिरताज उर्फ गुड्डू (45) को पकड़ा गया है। इन चारों ने गोवंश का हाथ और मुंह रस्सी से बांध रखा था। चारों बदमाश गोवंश को दूसरी जगह ले जाकर उसकी हत्या करने जा रहे थे। इनके पास से लकड़ी का ठीहा, दो चापड़, चार चाकू, रस्सी, तीन बोरी और 50 पन्नी बरामद की गई हैं। गोवंश को सुरक्षित कब्जे में लिया गया। चारों के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कोर्ट भेजा, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इन चारों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें