फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दिल्ली में पकड़ा मुठभेड़ के दौरान भागा पशु तस्कर

Tue, 18 Nov 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जगदीशपुर के पूरे गौहर में 27 अक्तूबर की रात पुलिस टीम से हुई मुठभेड़ के बाद भागा गौहर का पुरवा निवासी मोइन अब पुलिस की पकड़ में है। रविवार को पुलिस ने उसे दिल्ली के जाफराबाद नॉर्थ इलाके से गिरफ्तार किया। सोमवार को आरोपी को सुल्तानपुर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



पूरे गोहर के पास 27 अक्तूबर की रात मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक पशु तस्कर घायल होने के बाद पकड़ लिया गया था, जबकि मोइन अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया था। इसके बाद पुलिस ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। खोजबीन के बीच सूचना मिली कि वह दिल्ली में छिपा है। पुष्टि होने पर जगदीशपुर थानाध्यक्ष धीरेंद्र यादव टीम के साथ दिल्ली पहुंचे और उसे पकड़ लिया।




सीओ अतुल सिंह के अनुसार मोइन पशु तस्करी में सक्रिय है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह अपने साथी जावेद के साथ गोहत्या की योजना के साथ पहुंचा था। जावेद तमंचा और कारतूस लेकर आया था। पुलिस को करीब आते देख जावेद ने फायरिंग की। इसी बीच मोइन मौके से निकल गया था। उस पर गैंगस्टर सहित 15 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद उसे कोर्ट भेजा गया, जहां से जेल भेजने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें