फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ग्वालियर में कांग्रेस के पर्यवेक्षक बने अमेठी के अनिल सिंह

Sat, 04 Nov 2023 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। मध्यप्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में अमेठी के कांग्रेसियों पर पार्टी आला कमान ने भरोसा जताया है। अमेठी के कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह को ग्वालियर विधानसभा का पर्यवेक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन

अमेठी के सैठा गांव के रहने वाले अनिल सिंह वर्तमान में अमेठी कांग्रेस के प्रवक्ता और महासचिव के पद पर है। उनकी संगठन में अच्छी पैठ है। सांसद राहुल गांधी के करीबियों में उनकी गिनती होती है। मध्य प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसे लेकर पार्टी पूरी तरह से मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए मैदान में है।
कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पत्र जारी कर अनिल सिंह को संबंधित विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया है। कांग्रेस नेता अनिल सिंह ने कहा कि पार्टी ने उनपर भरोसा जताकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें