फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नाराज महिला किसानों ने किया प्रदर्शन

Mon, 13 Oct 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
उपकृ​षि निदेशक कार्यालय में प्रदर्शन करती महिला किसान।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी नहीं मिलने से खफा महिला किसानों ने सोमवार को उप कृषि निदेशक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि विभागीय अधिकारी गांवों में जाकर किसानों को योजनाओं की जानकारी नहीं देते और सिर्फ चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाते हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ हर किसान को मिलना चाहिए, लेकिन अधिकारी अपने दफ्तर तक सीमित हैं।
विज्ञापन

महिलाओं ने विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उद्यान विभाग किसानों के हित में कई योजनाएं चला रहा है, लेकिन अधिकारी केवल कागजी खानापूरी तक सीमित हैं। गांवों में न कृषि गोष्ठियां आयोजित की जाती हैं और न प्रशिक्षण कार्यक्रम होते हैं। अधिकारी अपने दफ्तर में बैठकर ही निरीक्षण दिखा देते हैं, जबकि जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं होता। गांवों में कृषि गोष्ठी, तकनीकी जानकारी और योजनाओं के प्रचार की बार-बार मांग की गई, लेकिन अधिकारी मौके पर पहुंचने की बजाय गलत रिपोर्ट भेज देते हैं। उप कृषि निदेशक सत्येंद्र तिवारी को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में रीता सिंह, श्यामा, ऊषा, कमलेश, सविता और विमला सहित कई महिला किसान मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें