फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क पर उतरीं बिजली कटौती से नाराज महिलाएं

Sun, 18 Jun 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
प्रदर्शन करतीं महिलाएं
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। भीषण गर्मी के बीच अघोषित कटौती से परेशान महिलाएं शनिवार को एक्सईएन कार्यालय में जमकर प्रदर्शन कर रोस्टर के अनुसार बिजली देने की मांग की है। मौके पर मौजूद एक्सईएन को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

फाल्ट सही करने के नाम पर हो रही अघोषित कटौती से इन दिनों विद्युत उपभोक्ता परेशान हैं। गौरीगंज विद्युत खंड के शहर स्थित उपकेंद्र के फीडरों से क्षेत्र कई गांवों को विद्युत आपूर्ति दी जाती है। जर्जर तार व विद्युत पोल से लगातार फाल्ट की समस्या आम हो गई है।

बिजली समस्या से परेशान महिलाओं ने शनिवार को एक्सईएन गौरीगंज कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने पावर कार्पोरेशन कर्मियों पर मनमाने ढ़ंग से फाल्ट सही करने के नाम पर कटौती करने व रोस्टर के अनुसार आपूर्ति नहीं देने का आरोप लगाया। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे एक्सईएन ने महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत किया। महिलाओं ने एक्सईएन को ज्ञापन दिया। प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने रोस्टर के अनुसार आपूर्ति नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर किसान नेता रीता सिंह, श्यामा, कामता, नीतू सिंह, रामकली, शिवपता, सुशीला व विशंभर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें