फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पुलिस कार्रवाई से नाराज महिला ने एसपी कार्यालय में किया प्रदर्शन

Thu, 10 Oct 2024 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिलाओं ने बुधवार को एसपी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने ग्राम प्रधान सहित कई लोगों पर मंदिर में पूजा के दौरान छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। पुलिस पर भी शिकायत करने के बाद कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय पहुंची महिलाओं ने बताया कि गांव स्थित मंदिर में ग्राम प्रधान व उनके समर्थक उनको पूजा नहीं करने दे रहे हैं। आरोप है कि आरती के दौरान महिलाओं के छेड़छाड़ की जाती है। शराब के नशे में धुत होकर ग्राम प्रधान व समर्थक तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हैं। महिलाओं ने इसको लेकर एक वायरल वीडियो का भी जिक्र किया। बताया कि वीडियो में युवक को फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है। आरोप लगाया कि इन सब मामलों की शिकायत पुलिस से की गई, तो पुलिस ने ग्राम प्रधान की मदद करते हुए उल्टे शिकायत करने वालों पर कार्रवाई के लिए थाने में बैठा लिया।
मामले में कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद महिलाएं वापस लौट गईं। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि महिलाओं का आरोप फर्जी है। पूजा को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। दोनों पक्षों को थाने लाकर शांतिभंग की आशंका में पाबंद किया गया। बताया कि वीडियो 2017 का है, जिसपर 2023 मेंं कार्रवाई भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें