अमेठी। गौरीगंज शहर स्थित ब्लाॅक सभागार में बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक की। बैठक में उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने के साथ मानदेय बढ़ोतरी को लेकर चार अक्टूबर को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया। कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ अन्याय नहीं होने पाएगा, जो भी समस्याएं हैं, उनको दूर करने के लिए आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ी जाएगी। बैठक के दौरान जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।
आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन के बैनर तले बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष गीतांजलि मौर्या ने जिले की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ बैठक की। कहा कि राज्यकर्मचारी का दर्जा व मानदेय बढ़ोतरी हमारा हक है इसे हम लेकर रहेंगे। इसके लिए पूरी तैयारी कर लें। चार अक्तूबर को दिल्ली पहुंचे।
संचालक उमेश कुमार ने कार्यकत्रियों की ग्रेच्युटी का मुद्दा उठाया। जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने भरोसा दिलाते हुए जल्द से जल्द एरियर भुगतान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर श्यामपती, गीता मिश्रा, मिथिलेश, संगीता वर्मा, ममता, केश कुमारी, रीना आदि मौजूद रहे।
भानुमती अध्यक्ष व देशराज बने जिला संरक्षक
प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्व सम्मति से भानुमति को जिलाध्यक्ष, देशराज तिवारी को संरक्षक, विंदु गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुदामा देवी को महामंत्री बनाया गया।