उमारमण इंटर कॉलेज जामों में आयोजित खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। स्रोत: विद्या
अमेठी सिटी। उमारमण इंटर कॉलेज जामों में मंगलवार को क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में अनंत ने प्रथम, विशाल ने द्वितीय और शनि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं रस्सी कूद प्रतियोगिता में राधिका ने पहला और शीलम ने दूसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को विद्यालय की ओर से बधाई दी गई। प्रधानाचार्य वीरेंद्र यादव ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी हैं।
इससे उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। खेलों के जरिये बच्चे टीम भावना और नेतृत्व कौशल भी सीखते हैं, जो उनके भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से कराने पर जोर दिया।