फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मासूम से दुष्कर्म, तीन दिन बाद परिजनों ने दर्ज कराया केस

Sun, 20 Apr 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज क्षेत्र के एक गांव में तिलक समारोह में शामिल होने जा रही मासूम के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। मासूम के बताने के बाद पहले तो परिजनों ने लोकलाज के भय से मामले की जानकारी किसी को नहीं दी, लेकिन तीन दिन बाद जब मासूम की तबीयत खराब हुई तो पुलिस को घटना से अवगत करवाया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल दिया है।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता के मुताबिक वह 16 अप्रैल को मजदूरी करने के लिए गए थे। घर पर पत्नी व बेटी मौजूद थी। गांव में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने की बेटी जिद करने लगी तो पत्नी ने सचिन नाम के युवक संग उसे भेज दिया। सचिन ने रास्ते में उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद रोते हुए लौटी बेटी ने मामले की जानकारी दी, लेकिन लोकलाज के भय से उन्होंने मामले की जानकारी किसी को नहीं दी।



लेकिन शुक्रवार को बेटी की तबीयत खराब हुई तो शनिवार को थाने पहुंच कर मामले की सूचना पुलिस को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सचिन के खिलाफ केस दर्ज कर मासूम का चिकित्सीय परीक्षण करवाया। इंस्पेक्टर श्याम लाल पांडेय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें