फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत

Mon, 21 Apr 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुर (अमेठी)। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में शनिवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



गांव निवासी भगवती पासी (70) रात में शौच के लिए निकले थे। इसी दौरान गांव के पास संपर्क मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल भगवती को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र जगदेव ने बताया कि हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर सच्चिदानंद राय ने बताया कि अज्ञात वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।



उधर, भगवती पासी की मौत से पूरे परिवार में शोक की लहर है। पांच बेटों के पिता भगवती घर के मुखिया थे और मां की मौत के बाद उन्होंने ही पूरे संयुक्त परिवार को संभाल रखा था। बेटों जगदेव, बाबादीन, सुकई, सहजराम और रामसहाय ने बताया कि पिता के निधन से परिवार की रीढ़ टूट गई है। छोटे बच्चों सहित सभी सदस्य गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें