फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नहीं मिली एंबुलेंस, अस्पताल में चार घंटे तड़पती रही वृद्धा

Fri, 12 Dec 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल। गंभीर रूप से घायल वृद्ध महिला समय से एंबुलेंस न आने के चलते चार घंटे तक सीएचसी में कराहती रही। परिजन बार-बार 108 पर फोन करते रहे, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। परेशान परिजनों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर फोन कर सहायता मांगी, जिसके बाद एंबुलेंस आई।
विज्ञापन



संसारपुर गांव निवासी धनपता देवी (65) बुधवार शाम अपने नाती रामलखन के साथ बाइक से बाजार जा रही थीं। गांव के बाहर बाइक अनियंत्रित होने से दोनों गिर गए और धनपता देवी के सिर में गंभीर चोट लग गई। ग्रामीणों की मदद से उन्हें सीएचसी बाजारशुकुल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने शाम छह बजे उनकी हालत बिगड़ती देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रिश्तेदार सुंदर गौतम के मुताबिक अस्पताल से रेफर होने के बाद एंबुलेंस के लिए 108 पर लगातार फोन किए गए, लेकिन रात 10 बजे तक कॉल रिसीव नहीं हुई।


इस बीच धनपता देवी अस्पताल में दर्द से कराहती रहीं, लेकिन मदद नहीं मिली। इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक और कर्मी भी मामले की अनदेखी करते रहे। बताया कि जब कई बार कॉल करने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत की। करीब आधे घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची। इसके बाद एंबुलेंस से परिजन गौरीगंज स्थित संयुक्त जिला अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देख रायबरेली एम्स रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक सुधीर कुमार वर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। कहा कि इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों को व्यवस्था करनी चाहिए थी। कहा कि पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें