फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत योजना 2.0 : 23 वार्डों में नहीं पहुंचा नल से जल

Mon, 09 Feb 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ग्रामीण अंचल की बात छोड़िए, जिला मुख्यालय पर रहने वाले करीब 45 हजार लोगों को नल से जल मिलने के इंतजार में हैं। नवंबर 2023 में 55.47 करोड़ रुपये से अमृत योजना 2.0 का काम शुरू हुआ, जो अब तक पूरा नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन

एनएचएआई से अनुमति नहीं मिलने के कारण भी काम में देरी हो रही है। 23 वार्डों में नल से जल पहुंचने में अभी पांच माह और लग सकते हैं।


जल निगम और नगर पालिका के बीच तालमेल की कमी का खामियाजा मुख्यालय पर रहने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ये काम जून 2025 में पूरा होना था, जिसे बाद में जून 2026 तक बढ़ाना पड़ा। वर्तमान में 350 लीटर क्षमता की एक टंकी और एक नलकूप के सहारे बरनाटीकर और जयसिंहपुर वार्ड में जलापूर्ति हो रही है।


हरखपुर, सुभावतपुर और असैदापुर की टंकियों का निर्माण पूरा हो चुका है। मिश्रौली की टंकी में मरम्मत कार्य शेष है, जबकि पचेहरी की टंकी पर पेंटिंग का काम चल रहा है। आठ नए नलकूप भी स्थापित किए गए हैं। विभागीय स्तर पर करीब 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन



पाइप लाइन बिछाने के लिए एनएच डिवीजन और एनएचएआई से अनुमति मांगी गई थी। पीडब्ल्यूडी एनएच डिवीजन से अनुमति मिल चुकी है, लेकिन एनएचएआई की स्वीकृति जल निगम और नगर पालिका के बीच तालमेल के अभाव में अब तक ठप पड़ा है।
मुख्य पाइप लाइन इसी क्षेत्र से होकर गुजरनी है, जिस कारण परियोजना आगे नहीं बढ़ पा रही है। स्थिति यह है कि सुरक्षा धनराशि भी अभी तक जमा नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें