फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक शान से लहराया तिरंगा

विज्ञापन
29 : इन्हौना : आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में मानव आकृति से इंडिया बनाते छात्र। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज/अमेठी। देश की शान तिरंगा व फिरंगियों से आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों की शहादत को लोगों के जेहन में बसाने के लिए सरकार ने स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम चलाया गया है। शहर से लेकर गांव की गलियों तक परिषदीय स्कूलों के बच्चे, अधिकारी व सामाजिक संस्थान के लोग तिरंगा यात्रा निकाल कर जागरूक कर रहे हैं। कंपोजिट विद्यालय पचेहरी के प्रधानाध्यापक रमाशंकर यादव के नेतृत्व में बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली।
विज्ञापन

पचेहरी, चौहनापुर, अरगवां आदि गांवों का भ्रमण कर भारत माता की जय व वंदेमातरम का जयघोष किया तो वहीं प्राथमिक विद्यालय माधवपुर में प्रधानाध्यापिका किरन सिंह के नेतृत्व में छात्रों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोष, रानी लक्ष्मी बाई आदि वीर सपूतों का अभिनय कर उन्हें याद किया। अमेठी शहर के केशव नगर स्थित सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की अगुवाई में छात्रों की ओर से करीब एक किलोमीटर लंबी कतार में तिरंगा यात्रा निकाली। विभिन्न मार्गों से होते हुए विद्यालय परिसर में समाप्त हुई।
छात्रों की विशाल तिरंगा यात्रा के दौरान शहर में जाम की स्थिति दिखाई पड़ी। अमेठी बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह व सचिव की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर सदाशिव पांडेय, ओम प्रकाश मिश्र, जगदंबा प्रसाद शुक्ल, गिरजा शंकर शुक्ल, सतीश कुमार मिश्र, प्रदीप श्रीवास्तव, कुद्दूस खान, दिनेश सिंह, अशोक सरोज आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

आरआरपीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेटों की ओर से हर घर तिरंगा अभियान में सेल्फी विद तिरंगा विषय पर जन-जागरूकता रैली एनसीसी अधिकारी डॉ. उमेश सिंह के नेतृत्व में कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर राजर्षि तिराहा, गांधी चौक, अंबेडकर तिराहा होते हुए महाविद्यालय में समाप्त हुई। कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. ओमशिव पांडेय, प्रो. लाजो पांडेय, डॉ. धनन्जय सिंह, डॉ. आशा गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में एनसीसी कैडेट्स शालू मिश्र, निर्भय पाल, काजल, पवन सिंह, विराट शुक्ला के साथ 45 कैडेटों ने स्लोगन लिखे घर घर तिरंगा-हर घर तिरंगा, तिरंगा देश की शान हैं आदि नारों का उद्घोष किया। रैली में प्रो. सुभाष सिंह, डॉ. दुष्यंत प्रताप सिंह, प्रो. राधेश्याम तिवारी, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. रीना त्रिवेदी, डॉ. शिप्रा सिंह, डॉ. पवन पांडेय, डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव, डॉ. रेनुका सरोज व वंदना सिंह शामिल हुए।
तिरंगे के सफर विषय पर प्रदर्शनी
अमेठी। शहर स्थित रानी सुषमा देवी महिला महाविद्यालय में गुरुवार को तिरंगे का सफर विषय पर प्रदर्शनी आयोजित हुई। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा फहराने की अपील की गई। प्रदर्शनी में छात्राओं ने बीते 116 सालों में छह बार झंडा बदलने का इतिहास पोस्टर पर उकेरा। छात्राओं ने पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से तिरंगे के अब तक के सफर में कई प्रकार के अहम पड़ाव आए और अंत में 1947 में वो आखिरी पड़ाव आया। जिसका स्वरूप वर्तमान राष्ट्रीय ध्वज को भी पोस्टर पर बनाया। मुंशीगंज स्थित रानी सुषमा देवी बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या नीरज सिंह व उप प्रधानाचार्य विनोद कुमार तिवारी के निर्देशन में तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गई। (संवाद)
ग्रामीणांचलों में भी तिरंगा यात्रा की धूम
भादर (अमेठी)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत त्रिसुंडी स्थित सीआरपीएफ जवानों ने शुक्रवार को तिरंगा रैली निकाली। डीआईजी जीसी राजेंद्र प्रसाद पांडेय के साथ उपकमांडेंट सुमित कुमार, सहायक कमांडेंट अभिषेक मिश्रा ने रामगंज बाजार तक तिरंगा रैली निकाली। अमेठी होमगार्ड बटालियन के बीओ यशवंत सिंह के नेतृत्व में पीपरपुर से भादर तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। होमगार्ड जवानों ने हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाते हुए रेवड़ा, कल्याणपुर, भेवई, बरियारशाह होते हुए ग्रामीणांचलों के लोगों से तिरंगा फहराए जाने की अपील की। आसलदेव इंटर कालेज के छात्रों ने ब्लॉक प्रमुख प्रवीण सिंह, प्रधान विश्वनाथ सिंह, प्रबंधक रवींद्र सिंह की अगुवाई में गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। प्रधानाचार्य लाल सिंह, थानाध्यक्ष धीरेंद्र यादव, रन बहादुर सिंह व प्रेम प्रकाश सिंह मौजूद रहे। (संवाद)
धूमधाम से मनाई गई 75वीं वर्षगांठ
जामो (अमेठी)। आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने के लिए कंपोजिट विद्यालय लोरिकपुर के प्रधानाध्यापक राम ललन दिवेदी की अगुवाई मे तिरंगा यात्रा निकाली गई। अभिभावकों, शिक्षकों एवं नन्हे मुन्ने बच्चों ने गांव-गांव जाकर हर घर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए जागरूक किया। ग्रामीणों को घर पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को धूमधाम से मनाने को कहा। रैली में दयाराम, जीतेंद्र उपाध्याय व अशोक शर्मा समेत शिक्षक व ग्रामीण मौजूद रहे। (संवाद)
तिरंगा यात्रा निकालकर किया जागरूक
अमेठी। शहर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. फूलकली गुप्ता की अगुवाई में छात्राओं ने नगर में तिरंगा रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर रूबी सिंह, रुचिका सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। राजकीय हाईस्कूल प्रधानाचार्य रामअवध पाल की अगुवाई में विजई विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा का गीत गाते हुए बच्चों ने रैली निकाली। इस मौके पर दान बहादुर कश्यप, अब्दुल मजीद, परिक्रमा शंकर मिश्र, प्रदीप कुमार यादव व शिवांगी पांडेय मौजूद रहे। (संवाद)
मानव आकृति से लिखा %इंडिया’
इन्हौना (अमेठी)। धनपाला मेमोरियल स्कूल के छात्राओं ने घास पर लेटकर मानव आकृति से इंडिया लिखकर अपने राष्ट्र प्रेम को प्रदर्शित किया। विद्यालय प्रबंधक अविनाश मिश्र ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रतिदिन देश भक्ति के गीतों से बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। प्रानवती विद्या मंदिर के संस्थापक पंडित कन्हैया लाल त्रिपाठी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव उन्नत भारत के 75 साल और इसकी संस्कृति और उपलब्धियों के शानदार इतिहास का सम्मान है। यह महोत्सव उन भारतीय लोगों को समर्पित है, जिन्होंने भारत को अपनी विकास यात्रा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। (संवाद)

27 : भादर : तिरंगा लेकर बाइक रैली निकालते सीआरपीएफ जवान। -संवाद- फोटो : AMETHI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें