फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सबसे तेज दौड़ा अमेठी के पप्पू का घोड़ा

Mon, 03 Mar 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
भादर के घोरहा मैदान में आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतिभागी। -आयोजक
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। ब्लॉक क्षेत्र के शिवबहादुर नगर मजरे घोरहा स्थित श्रीदूल्हाराय अखाड़ा मैदान पर शनिवार को 39वीं घुड़दौड़ व दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके बाद विजेता प्रतिभागियों को आयोजक की ओर से पुरस्कृत किया गया। लोगों ने घुड़दौड़ प्रतियोगिता का जमकर आनंद उठाया।
विज्ञापन



यशवंत सिंह के संयोजन में आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता में चौटाला दौड़ में 17 घुड़सवारों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अमेठी के वारिसगंज के पप्पू के घोड़े ने सबसे तेज दौड़कर पहला स्थान हासिल किया।

दूसरे स्थान पर प्रतापगढ़ जिले के भुअर का घोड़ा तो तीसरा स्थान परसोइया अमेठी के भारत यादव के घोड़े को मिला। सिंधी घुड़दौड़ में 10 लोगों ने प्रतिभाग किया, जिसमें प्रतापगढ़ जिले के भुअर को पहला स्थान तो दूसरे स्थान पर परसोइया अमेठी के भारत यादव का घोड़ा रहा।
विज्ञापन

पांच हजार मीटर बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में अयोध्यानगर के विपिन पाल ने सबसे तेज दौड़ लगाते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।


मुंशीगंज के इंद्रजीत ने दूसरा तो अयोध्यानगर के सचिन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग पांच हजार मीटर दौड़ में दो बालिकाओं ने हिस्सा लिया, जिसमें अमेठी की ललिता देवी ने प्रथम तो भादर की चाहत यादव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सभी प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त घुड़सवारों व दौड़ प्रतियोगिता के धावकों को आयोजक मंडल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान मनोज सिंह, डॉ. आरपी सिंह, आशीष सिंह, हरीराम मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें