अमेठी स्थित पुलिस लाइन में आयोजित 12वीं अंतरजनपदीय मलखंभ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते पुलिसक
अमेठी सिटी। रिजर्व पुलिस लाइन में सोमवार को लखनऊ जोन की 12वीं दो दिवसीय अंतरजनपदीय मलखंभ प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में अमेठी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 26 अंक अर्जित कर पहला स्थान हासिल किया।
अंबेडकरनगर की टीम 16 अंक पाकर दूसरे और सुल्तानपुर की टीम 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। एकल प्रतिस्पर्धा में भी अमेठी के खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा। आरक्षी प्रमोद कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंबेडकरनगर के आरक्षी आकाश यादव द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि अमेठी के आरक्षी ओमजी त्रिपाठी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
समापन अवसर पर मौजूद छह सदस्यीय निर्णायक मंडल ने प्रतियोगिता को सफल और निष्पक्ष बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी संजय कुमार चौहान और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने रिजर्व पुलिस लाइन में नियुक्त अनुचरों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया।