फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चकाचक होगा अमेठी स्टेशन संपर्क मार्ग

Tue, 21 Jan 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जर्जर हो चुके अमेठी रेलवे स्टेशन संपर्क मार्ग को जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। मार्ग बदहाल होने पर लोक निर्माण विभाग ने गत दिनों शासन को प्रस्ताव भेजकर धनराशि की मांग की थी, जिसमें राशि भी जारी हो गई। जल्द ही मार्ग की मरम्मत होने से लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन




अमेठी रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन गुजरने वाली 26 जोड़ी ट्रेनों के यात्री व चाणक्यपुरी मोहल्ले में रहने वाले लोग करीब 300 मीटर लंबी जर्जर सड़क से आवागमन कर रहे हैं। इतना ही नहीं मार्ग पर भारतीय स्टेट बैंक संग कई दुकानें भी हैं, जिससे मार्ग पर पूरे दिन लोगों की चहल-पहल रहती है। बाइक व कार सहित अन्य वाहनों से आवागमन करने के दौरान लोगों को जर्जर सड़क से परेशानी हो रही है।

लोगों की परेशानी को देखते हुए गत दिनों लोक निर्माण विभाग ने ददन-सदन तिराहे से स्टेशन तक मार्ग के नवनिर्माण का सर्वे करवाते हुए 10.20 लाख का अनुमानित आगणन तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेजा था। विभाग के प्रस्ताव पर शासन से मंजूरी देते हुए धनराशि भी जारी कर दी गई है। धनराशि जारी होने के बाद निविदा के माध्यम से ठेकेदार का चयन कर विभाग मार्ग के मरम्मत कार्य को पूरा करवाने की कोशिश में जुटा है। उम्मीद है कि दो माह में मार्ग का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद करीब 20 हजार लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन




दो माह में पूरा होगा कार्य
अधिशाषी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मार्ग की मरम्मत का प्रस्ताव मंजूर होने के बाद ठेकेदार चयन की प्रक्रिया गतिमान है। ठेकेदार चयनित होते ही अवर अभियंता की निगरानी में दो माह में मानक के अनुसार मार्ग की मरम्मत करवाते हुए लोगों को आवागमन में सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें